राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच के बाद FIR होने के बाद से मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब राम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि चंदा और चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा, दोनों पर ही इस्तीफा देने का दबाव था.
कोर्ट में पेश किए जाएंगे 8 आरोपी
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट के बाद 8 लोगों पर केस दर्ज हुआ है, जिन्हें हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था. इन सभी 8 आरोपियों को दोपहर 2.00 बजे के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. मुहर्रम के चलते आज कोर्ट की छुट्टी है. ऐसे में आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.



















