नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल द्वारा आज एक भव्य समारोह और प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है । नवा रायपुर अटल नगर के न्यू सर्किट हाउस परिसर में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे । उनके साथ आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी और मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गृह निर्माण मंडल के नए चयनित लोगो (Logo) का विधिवत विमोचन करना और आवास मेला-2025 के भाग्यशाली हितग्राहियों को बंपर उपहार वितरित करना है ।

इस समारोह के दौरान मण्डल के नए लोगो की प्रतियोगिता जीतने वाले रचनाकार को 2.50 लाख (दो लाख पचास हजार) रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा । इसके साथ ही, पिछले साल 23 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला में पंजीयन कराने वाले आबंटित हितग्राहियों के लिए बीते 22 जून 2026 को एक लक्की ड्रॉ निकाला गया था । इस ड्रॉ में चुने गए भाग्यशाली विजेताओं को आज मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन बाइक, होंडा एक्टिवा स्कूटी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और टेलीविजन जैसे कई आकर्षक उपहार मुख्य अतिथियों के हाथों सौंपे जाएंगे ।

मंचीय कार्यक्रम और उपहार वितरण के समापन के बाद, दोपहर के भोजन अवकाश के पश्चात् एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया है । दोपहर ठीक 3:00 बजे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी मीडिया कर्मियों को संबोधित करेंगे और विभाग की आगामी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31