Viral- मनीषा रानी ने छठ पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। पारंपरिक अंदाज में छठी मैया को अर्घ्य देते हुए उनका वीडियो भी काफी चर्चा का मुद्दा बना हुआ है।
छठ पूजा के खास मौके पर मनीषा रानी का भक्ति भरा अंदाज देखने को मिला। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर त्योहार की झलक दिखाई।

मनीषा रानी छठ पूजा के मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उनके इस लुक ने फैंस का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट चर्चा का विषय बन गई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
तस्वीरों में मनीषा रानी छठी मैया की पूजा करती और अर्घ्य देती दिखाई दे रही हैं। उनके इस भक्ति भरे अंदाज में छठ महापर्व की आस्था और परंपरा की झलक दिखी।
मनीषा रानी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में ‘जय छठी मैया’ लिखा। उनकी इस पोस्ट से छठ महापर्व के लिए उनका जुड़ाव साफ नजर आया।
मनीषा रानी की छठ पूजा वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही हैं। भोजपुरी स्टार के साथ अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी छठ के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।


















