What's Hot

कोरोना संकट काल के दौर में नए साल 2021 में कई राज्यों में बंद स्कूलों को फिर से खोला गया था, जिसमें कर्नाटक राज्य भी शामिल था। पिछले सप्ताह स्कूलों के खुलते ही यहां कोरोना का साझा मंडरा गया और अब कर्नाटक से बड़ी तादाद में शिक्षकों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने की पुष्टि हुई है। जी हां, हाल ही में ये खबर सामने आई है कि, कर्नाटक में स्कूलों के फिर से खुलने के बाद कम से कम 211 शिक्षकों के घातक वायरस कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है, अगर इसमें गैर शिक्षण कर्मचारियों को जोड़ा जाए, तो संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार होकर 236 पर पहुंच गया है। महामारी का रौद्र रूप के बाद अब सरकार ने एक्शन मोड़ में आकर सभी शिक्षकों एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य करने का फैसला लिया। इस बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा आज शनिवार को जानकारी देते हुए यह बताया है कि, सरकार ने शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने से पूर्व सभी शिक्षकों एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए कोरोना जांच को अनिवार्य कर दिया है।
उत्तर कन्नड़ जिले में शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों समेत 20 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। बेलगावी में 19 शिक्षक और छह गैर शिक्षण कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शिवमोगा, हासन और मांड्या जिलों में 39 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। तुमकुरु, मैसुरु, चमराजनगर और गडग जिलों में दो गैर शिक्षण कर्मचारियों समेत 45 शिक्षक कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। तो वहीं, राज्य के चिक्कबल्लापुर, बेलारी और मधुगिरी जिलों में कोई भी शिक्षक या गैर शिक्षण कर्मचारी वैश्विक महामारी की चपेट में नहीं आया है। गौरतलब है कि, वर्ष 2020 में मार्च के महीने में खतरनाक महामारी कोरोना के संक्रमण फैलने के बाद लागू लॉकडाउन के कारण राज्य में सभी स्कूल पिछले 9 माह से बंद थे, लेकिन कई राज्य में नए साल के 1 तारीख यानी गत 1 जनवरी से बोर्ड क्लॉस 10वीं और 12वीं कक्षाओं में पढऩे वाले छात्रों के लिए स्कूलों को दोबारा से खोलने का विचार किया गया था। हालांकि, इससे पहले भी कई राज्य में स्कूल खुले थे, लेकिन स्कूलों में महामारी का रौद्र रूप बच्चों पर भारी पड़ा और बड़ी तादाद में बच्चे कोरोना वायरस के शिकार हो रहे थे और अब शिक्षक भी इस वायरस की चपेट में आने लगे है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31