अमरावती : आंध्र प्रदेश के एचआरडी और आईटी मिनिस्टर नारा लोकेश अपने सख्त बॉस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे सीएम बॉस बहुत सख्त हैं। वे 76 साल के हैं। उनमें 25 साल के तीन युवाओं और एक नवजात शिशु जितनी एनर्जी है। मुझे हर सुबह 9:30 बजे उनका सामना करना पड़ता है। इसीलिए मेरी दाढ़ी तेजी से सफेद हो रही है। यहां तक कि उनके WHOOP फिटनेस मेट्रिक्स पर भी असर पड़ा है। मैं अपनी उम्र से ज्यादा बूढ़ा हो गया हूं। दरअसल नारा लोकेश श्री सिटी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कैंपस का उद्घाटन समारोह में अपने पिता चंद्राबाबू नायडू के अनुशासन और विजन के बारे में बता रहे थे। उन्होंने कहा कि चंद्राबाबू नायडू ऐसे सीएम हैं, जो जल्द से जल्द रिजल्ट देखना चाहते हैं।

सीएम में युवाओं और बच्चों जैसी एनर्जी

नारा लोकेश अपने पिता चंद्राबाबू नायडू की टीडीपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पास मानव संसाधन विकास, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार जैसे भारी-भरकम मंत्रालय है। गुरुवार को उन्होंने तिरुपति के सत्यवेदु में श्री सिटी इंडस्ट्रियल एस्टेट में श्री सिटी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कैंपस का उद्घाटन किया। नारा लोकेश ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह एक बहुत सख्त बॉस सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू के अधीन काम करते हैं। वह भले ही 76 साल के हैं, लेकिन उनमें 25 साल के तीन युवाओं और एक नवजात शिशु जैसी एनर्जी है। उन्होंने कहा कि सीएम के साथ रोज सुबह 9:30 बजे की मीटिंग में शामिल होने के कारण उनके बाल तेजी से सफेद हुए हैं और उनके WHOOP फिटनेस मेट्रिक्स पर भी असर पड़ा है।

टीडीपी की डिजिटल लाइब्रेरी में 2TB डेटा

नारा लोकेश ने कहा कि चंद्राबाबू नायडू का गोल काफी क्लियर है। इस दौरान उन्होंने 2047 तक आंध्र प्रदेश को 2.4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के विजन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्पेस सिटी, ड्रोन सिटी, ग्लास सिटी, एसी सिटी, कंप्रेस बायोगैस सिटी, क्वांटम वैली और अक्वा सिटी जैसे 22 ग्रोथ कलस्टर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आईआईटी, ट्रिपल आईटी के अलावा कई रिसर्च सेंटर बनाए जा रहे हैं। 200 कंपनियां यहां आ चुकी हैं और आने वाले समय में कई और आएंगी।

एआई के इस्तेमाल पर नारा लोकेश ने कहा कि एक राजनेता के तौर पर हम राजनीति में AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर हमारे पास एक डिजिटल लाइब्रेरी है, जिसमें 2TB डेटा है। अगर मुझे कोई प्रेस मीट करनी हो और प्रेस को संबोधित करना हो, तो मैं टाइप करके रियल टाइम में सारी जानकारी ले सकता हूं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31