What's Hot

Himachal Weather Update :  हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार शाम तक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम बारिश हुई, जिससे जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और 49 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा मानसून ऋतु में अबतक राज्य को 15.27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि गुरूवार शाम से बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है तथा इसके साथ ही इस मानसून में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, कांगड़ा और शिमला जिलों में एक-एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हुई, जबकि मंडी जिले में एक अन्य व्यक्ति की ऊंचाई से गिरने के कारण जान चली गई। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, कुल्लू में 30, चंबा में 10, सिरमौर में तीन तथा लाहौल-स्पीति, मंडी और ऊना जिलों में दो-दो सड़कें बंद हैं। इसके अलावा, तीन विद्युत ट्रांसफार्मर और 23 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

इस बीच, किन्नौर के उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि जिले के चोलिंग के पास भारी बारिश के कारण शुक्रवार तड़के जमा हुए मलबे के कारण बंद हो चुके हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-5) को सभी प्रकार के वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब छह बजे मेरुत नाला के पास पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गया, जिससे दो वाहन उसमें फंस गए। रिब्बा नाले में आई बाढ़ के कारण रिब्बा-कांडा संपर्क मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शर्मा ने बताया कि चोलिंग में तत्काल एक जेसीबी मशीन लगाकर यातायात बहाल करने का काम शुरू किया गया और सुबह करीब 10 बजे राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। वहीं, प्रदेश में 16 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31