What's Hot

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से की शादी जितनी भव्य रही, उससे जुड़े छोटे-छोटे सरप्राइज भी अब लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 3 जुलाई को हुई इस हाई-प्रोफाइल शादी में दुनिया भर की नजरें टिकी थीं. शादी से पहले आयोजित स्टार-स्टडेड रिहर्सल डिनर में पहुंचे मेहमानों के हाथों में एक खास ब्लैक वेलवेट गिफ्ट बॉक्स दिखाई दिया, जिस पर ‘TT’ लिखा था. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर इस मिस्ट्री बॉक्स को लेकर चर्चा शुरू हो गई. अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बॉक्स के अंदर ऐसी लग्जरी और यादगार चीजें थीं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया.

‘TT’ वाले मिस्ट्री बॉक्स में क्या था?

पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रिहर्सल डिनर में शामिल मेहमानों को ब्लैक वेलवेट बॉक्स गिफ्ट किए गए थे, जिन पर ‘TT’ के शुरुआती अक्षर उकेरे गए थे. दावा है कि हर बॉक्स में हीरों से जड़ा एक शानदार शैंपेन फ्लूट रखा गया था. इसके अलावा, ट्रैविस केल्से द्वारा प्रपोजल के लिए तैयार किए गए खूबसूरत गार्डन की तस्वीरें भी इसमें शामिल थीं. इन तस्वीरों को खास फैब्रिक पर प्रिंट किया गया था, जिसके साथ एक स्मारक कार्ड और सिल्वर वैक्स सील भी लगी थी. हालांकि, शादी में शामिल किसी भी मेहमान ने आधिकारिक तौर पर बॉक्स के अंदर की चीजों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के बाद इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

सितारों से सजी रही रिहर्सल डिनर की शाम

शादी से पहले हुए रिहर्सल डिनर में कई बड़े हॉलीवुड सितारे शामिल हुए. सेलेना गोमेज, गिगी हदीद, ब्रैडली कूपर, जैक एंटोनॉफ और लीना डनहम जैसे सेलेब्स इस खास मौके पर नजर आए. बताया जा रहा है कि कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए इस शाम को बेहद यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. लग्जरी गिफ्ट बॉक्स भी उसी खास मेहमाननवाजी का हिस्सा थे, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी.

शादी की हर डिटेल बनी चर्चा का विषय

रिपोर्ट्स के अनुसार, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से ने अपनी शादी में Christian Dior Haute Couture के कस्टम आउटफिट्स पहने, जिन्हें क्रिएटिव डायरेक्टर जोनाथन एंडरसन ने डिजाइन किया था. शादी के बाद मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर लगे जंबोट्रॉन पर ‘JUST MARRIED’ का संदेश भी दिखाया गया. दोनों ने साल 2023 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. अगस्त 2025 में ट्रैविस ने टेलर को प्रपोज किया और इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की थी. उनकी पोस्ट का कैप्शन, ‘आपकी इंग्लिश टीचर और आपका जिम टीचर शादी कर रहे हैं’, भी खूब वायरल हुआ था. अब शादी के बाद सामने आए ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स ने इस सेलिब्रिटी वेडिंग को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31