दुनिया में कभी-कभी ऐसी विचित्र घटनाएं होती हैं जो यकीन करना मुश्किल कर देती है. 2019 में हांगकांग से आई एक ऐसी ही घटना ने पूरे मेडिकल जगत को हैरान कर दिया था. यहां एक महिला सामान्य रूप से हल्की होने टॉयलेट गई थी. लेकिन जब वह बाहर निकली तो उसकी 10 साल पुरानी सारी याददाश्त गायब हो चुकी थी. वह अपने पति, बच्चों और हाल के सालों की जिंदगी को बिल्कुल नहीं याद कर पा रही थी.

डॉक्टर्स ने इस दुर्लभ मामले का नाम ट्रांसिएंट ग्लोबल एमनीशिया (Transient Global Amnesia) बताया। यह एक अस्थायी लेकिन बहुत तेज असर वाली स्मृति हानि की स्थिति है, जो अचानक होती है और कुछ घंटों से लेकर एक दिन तक रह सकती है.

क्या थी घटना?
महिला सुबह उठकर नॉर्मल काम कर रही थी. हल्का पेट दर्द महसूस होने पर वह टॉयलेट गई. वहां उसने जोर से प्रेशर लगाया. इसके बाद बाहर निकलते ही उसका व्यवहार अजीब हो गया. वह बार-बार पूछ रही थी, “मैं कहां हूं? ये लोग कौन हैं?” उसने अपने पति को भी नहीं पहचाना. जब उसे बताया गया कि ये उसके बच्चे हैं तो वह हैरान रह गई. उसकी याददाश्त 10 साल पीछे चली गई थी. परिवार तुरंत उसे अस्पताल ले गया. डॉक्टर्स ने पूरी जांच की जिसमें MRI, CT स्कैन और अन्य टेस्ट किए गए. कोई ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक या चोट नहीं मिली. अंत में डॉक्टर्स ने निष्कर्ष निकाला कि जोरदार प्रेशर (Valsalva maneuver) से अचानक रक्त प्रवाह प्रभावित होने की वजह से ट्रांसिएंट ग्लोबल एमनीशिया हुआ है.

ट्रांसिएंट ग्लोबल एमनीशिया क्या है?
यह एक रेयर कंडीशन है जिसमें व्यक्ति अपनी हाल की यादें भूल जाता है. पुरानी यादें (जैसे बचपन) बनी रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों की यादें मिट जाती हैं. मरीज बार-बार एक ही सवाल पूछता रहता है क्योंकि नई याद नहीं बन पाती. आमतौर पर यह स्थिति कुछ घंटों में ठीक हो जाती है, लेकिन इस महिला के मामले में असर थोड़ा लंबा रहा.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031