Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े तनाव ने निवेशकों के सेंटिमेंट पर गहरा असर डाला है. यही वजह है कि सेंसेक्स बुरी तरह से नीचे लुढ़क गया है. दोपहर 2 बजे तक, BSE सेंसेक्स करीब 1800 अंक या 2.05% गिरकर 76570 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि NSE निफ्टी इंडेक्स 493 अंक या 2.03% गिरकर 23,907 पर था.

शेयर बाजार में भारी गिरावट
शेयर बाजार में आज इस बड़ी गिरावट से निवेशकों को भारी-भरकम नुकसान पहुंचा है. मंगलवार को निवेशकों की कुल संपत्ति 480.20 लाख करोड़ रुपये दर्ज की गई थी, जो आज  8.56 लाख करोड़ रुपये घटकर 471.64 लाख करोड़ रुपये पर आ गई है. दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल इंटरग्लोब एविएशन, HUL, मारुति सुजुकी, ITC, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, RIL, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में 5% तक की गिरावट आई. ये सभी शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031