Bankipur by-election: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोकसभा सदस्य शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Seat) पर होने वाले उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का समर्थन करने का मंगलवार को ऐलान किया। बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है, जबकि मतगणना तीन अगस्त को होगी। 

यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद उनके इस्तीफे से रिक्त हुई थी। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर इस उपचुनाव में उम्मीदवार हैं। सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”बिहार में राजनीतिक धमाका! सबसे योग्य, दूरदर्शी, असाधारण बुद्धिमत्ता वाले, जन-जन के नेता तथा सबसे अधिक पसंद और चर्चा में रहने वाले प्रशांत किशोर आखिरकार चुनावी मैदान में उतर गए हैं! उनके उपचुनाव लड़ने के फैसले ने बिहार ही नहीं, पूरे देश के राजनीतिक हलकों और आम जनता के बीच नई हलचल पैदा कर दी है।” 

यह खबर बेहद दिलचस्प’ और ‘विस्फोटक- सिन्हा
सिन्हा ने कहा कि उन्हें यह खबर राजनीतिक दृष्टि से ”बेहद दिलचस्प” और ”विस्फोटक” लगी। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद सिन्हा ने कहा, ”मैं आशा करता हूं, कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि आम लोग, विशेष रूप से युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर उनका समर्थन करे।” 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930