नूंह : बीमा राशि हड़पने के लिए पांच माह के दुधमुंहे बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप बच्चे की मां पर ही लगा है। मासूम के दादा ने अदालत में याचिका दायर कर मामले की जांच की मांग की। इस पर उप मंडल मजिस्ट्रेट फिरोजपुर झिरका, नूंह की अदालत के छह जुलाई के आदेश पर पुलिस ने मौत के चार माह बाद कब्र से बच्चे का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया।

नूंह जिले के सौंख गांव के रहने वाले शमशाद ने अदालत को बताया कि उनके बेटे साहिल की शादी साल 2023 में जैताका गांव की अफसाना के साथ हुई थी। पिछले साल छह सितंबर को साहिल की तावड़ रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। उस समय अफसाना आठ माह की गर्भवती थी। अफसाना ने 12 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया।

 आरोप है कि बच्चे आहिल को जन्म देने के 12 दिन बाद अफसाना उसे लेकर अपने मायके जैताका चली गई। शमशाद और उसकेअन्य स्वजन कई बार बच्चे से मिलने वहां गए। वे बार-बार अफसाना को ससुराल आने के लिए कहते रहे, लेकिन मायके वाले अलग-अलग तरह के बहाने बनाकर भेजने से इन्कार कर देते। आरोप है कि बेटे की मौत के बाद मिलने वाली दुर्घटना बीमा राशि को हड़पने के लिए अफसाना के मायके वाले साजिश कर रहे हैं। इसी साजिश के तहत 24 मार्च को उनके पास फोन आया कि उनके पोते आहिल की मौत हो गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930