Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी जिले के जाखणीधार बाजार में एक मांस कारोबारी द्वारा नाबालिग लड़की से कथित रूप से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर ले गया आरोपी 
टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्वेता चौबे ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी रईस अहमद (35) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी रईस अहमद ने रविवार शाम को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर बुलाया था। जब करीब आधे घंटे तक लड़की बाहर नहीं आई, तो आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को शक हुआ और वे दुकान की तरफ बढ़े। इसी बीच, लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी ने दुकान के बंद दरवाजे की कुंडी खोल दी और लड़की को बाहर भेज दिया। इस घटना की भनक लगते ही पूरे बाजार में भारी भीड़ एकत्र हो गई। 

आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग
आक्रोशित लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने आरोपी को तुरंत बाजार खाली करने की चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों के साथ ‘विश्व हिंदू परिषद’ और ‘बजंरग दल’ के कार्यकर्ताओं ने भी घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पर नाबालिग को ‘लव जिहाद’ में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी से इस पूरे मामले की गहन जांच कराने की मांग की है। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की तहरीर के आधार पर रईस अहमद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल जांच) भी करा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी रईस अहमद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर का निवासी है और वह पिछले दो साल से जाखणीधार बाजार में मांस की दुकान चला रहा था। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930