ट्रेन के फर्स्ट AC कोच को ‘हनीमून सुइट’ की तरह सजाने के वायरल वीडियो मामले में भारतीय रेलवे ने कड़ा एक्शन लिया है. बिना परमिशन ट्रेन में घुसकर केबिन सजाने वाले डेकोरेटर पर केस दर्ज किया गया है. इससे पहले ड्यूटी में भारी लापरवाही बरतने के आरोप में वहां तैनात TTE को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है. साउथ सेंट्रल रेलवे ने बुधवार रात करीब 9 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी साझा की है.

किस ट्रेन में की थी सजावट और कब?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 6 जुलाई 2026 की है. नंदीग्राम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11002) में सफर कर रहे एक कपल ने अपना 1st AC कूपे सजाने के लिए ऑनलाइन एक डेकोरेटर बुक किया था. यह डेकोरेटर जालना स्टेशन पर बिना टिकट और बिना किसी इजाजत के ट्रेन में चढ़ गया था. डेकोरेशन के बाद उसने एक वीडियो भी बनाया था जो बाद भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने कड़ा एक्शन लिया.

TTE और डेकोरेटर पर लगे ये आरोप

कोच में अनाधिकृत व्यक्ति की एंट्री को बड़ी चूक मानते हुए ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (TTE) को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही मामले की डिपार्टमेंटल इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं. इसके साथ ही बिना टिकट सफर करने, ट्रेन में बिना परमिशन घुसने और रेलवे एक्ट के नियमों को तोड़ने के जुर्म में डेकोरेटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

इस मामले में सीटीआई पर कार्रवाई क्यों हुई?
रेलवे का मानना है कि बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति का फर्स्ट एसी कोच में जाकर सजावट करना गंभीर लापरवाही है. क्योंकि एसी फर्स्ट क्लास सबसे सुरक्षित श्रेणियों में से एक मानी जाती है. ऐसे में किसी अनधिकृत व्यक्ति का वहां पहुंच जाना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. इसी वजह से संबंधित सीटीआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. हालांकि, यह अंतिम फैसला नहीं है. विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही तय होगा कि नियमों का उल्लंघन किस स्तर पर हुआ और किसकी कितनी जिम्मेदारी बनती है.

वीडियो में क्या नजर आ रहा था?

30 सेकेंड के इस वीडियो में एक फर्स्ट एसी कोच का कैबिन नजर आ रहा है, जिसका दरवाजा खुला है और वहां पर्दे की तरह हार्ट शेप वाली गुलाबी झालर लगी है. अंदर का नजारा भी किसी रोमांटिक सुइट से कम नहीं था. कैबिन के फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछी हैं और छत पर लाल-सफेद गुब्बारे चिपके हुए हैं. सीट पर सफेद चादर बिछाकर गुलाब की पंखुड़ियों से एक बड़ा सा ‘दिल’ बनाया गया है.

इतना ही नहीं, ऊपर वाली सीट पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘I Love you’ लिखा गया है और वहां तक जाने वाली सीढ़ियों को पंखुड़ियों और आर्टिफिशियल दीयों से सजाया गया है. दीवारों पर फूलों की लड़ियां और गुलाब चिपकाए गए हैं. डस्टबिन पर भी एक खूबसूरत गुलदस्ता रखा है. पूरे कैबिन को पीली एलईडी झालर से सजाया गया है, और बैकग्राउंड में सलमान खान का मशहूर गाना ‘जग घुमेया थारे जैसा ना कोई…’ बज रहा है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी थी बहस

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी. लोग रेल मंत्री और PMO को टैग करके पूछ रहे थे कि क्या ट्रेन में ऐसा करने की छूट है? शुरुआत में कुछ रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि क्योंकि कूपे बुक था, इसलिए संपत्ति को नुकसान पहुंचाए बिना ऐसा किया गया होगा. लेकिन अब साउथ सेंट्रल रेलवे ने साफ कर दिया है कि बाहरी व्यक्ति का ट्रेन में घुसकर डेकोरेशन करना पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031