अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये कॉमेडी फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है. ‘वेलकम टू द जंगल’ की सक्सेक के बाद अब मेकर्स ने इसके अगले सीक्वल यानी ‘वेलकम 4’ को हरी झंडी दिखा दी है. डायरेक्टर अहमद खान ने इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट को कंफर्म कर दिया है. 

मेरी अगली फिल्म ‘वेलकम 4’ होगी…
हाल ही में एक इटरव्यू में डायरेक्टर अहमद खान ने ‘वेलकम 4’ पर मुहर लगा दी है. अपनी आने वाली फिल्मों पर बात करते हुए उन्होंने कोईमोई से कहा, ‘देखिए, दो-तीन चीजें हैं. सबसे पहले मैं अपने बेटे को लॉन्च करना चाहता हूं. अब समय आ गया है कि मैं 25 साल के आजान को लॉन्च करूं.’ इसके बाद उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, ‘मेरी अगली फिल्म ‘वेलकम’ होगी. यानी इसका अगला पार्ट.’

अहमद खान के पास हैं ये फिल्में
अहमद खान ने ये भी बताया कि ‘वेलकम 4’ के अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. उन्होंने कहा, ‘फिरोज नाडियाडवाला के साथ एक फिल्म है और साजिद नाडियाडवाला के साथ भी एक प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है. फिलहाल मैं कई फिल्मों पर विचार कर रहा हूं.’

‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये
बता दें कि ‘वेलकम 4’ पर मुहर ऐसे समय लगी है, जब ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 180.06 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म में तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31