छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी सामने आ रही है कि ये पूरा मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का है.

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि पीड़िता शनिवार को अपने खेत की जुताई के बाद ट्रैक्टर मालिक को पैसे देने गई थी. पैसे देकर जब महिला घर लौट रही थी तब ये पूरी घटना सामने आई.

क्या है पूरा मामला?

जब महिला ट्रैक्टर मालिक को पैसे देकर घर लौट रही थी. तब शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच नशे में धुत 3 लोगों ने उसे रोका और खींचकर खेत में ले गए. जबरदस्ती उसके साथ गलत हरकत करने लगे. बताया जा रहा है कि इस दौरान 2 आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. जबकि तीसरा आरोपी इस घटना में शामिल रहा. इस वारदात के दौरान महिला के साथ अमानवीय हरकतें भी की गईं. जब वह चिल्लाने लगी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे. जिसकी वजह से आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना ‘डायल 112’ को दी गई. जिसके बाद एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

3 आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अपराध में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस मामले में आगे जरूरी कार्रवाई कर रही है और सबूत इकट्ठा कर रही है, जिसमें मेडिकल जांच रिपोर्ट भी शामिल है. रघुनाथनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31