रायपुर –  राजधानी रायपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल फुंडहर में सोमवार को छात्रों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कक्षा 11वीं के एक छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र की जांघ में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत क्लासरूम से हुई। एक छात्र ने अपने सहपाठी पर पानी की बोतल से पानी फेंक दिया। जब दूसरे छात्र ने इसका कारण पूछा तो आरोपी ने उसे बाहर देख लेने की धमकी दी और कक्षा से बाहर चला गया।

छुट्टी के बाद स्कूल की पार्किंग के पास दोनों पक्षों में फिर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान आरोपी छात्र ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। उसने चाकू लहराते हुए हमला किया, जिससे एक छात्र की जांघ में चोट लग गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया

घायल छात्र के साथियों ने स्कूल प्रबंधन और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद स्कूल परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031