विवादों के बीच फिल्म ‘काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें शुरुआत से लेकर आखिर तक कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलता है. करीब 1 मिनट 56 सेकंड के इस टीजर में शिकार मामले, गवाहों के बयान, पुलिस जांच और अदालत में चल रही बहस को दिखाया गया है. 

‘काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी’ का टीजर रिलीज
बता दें कि फिल्म में एक्टर काशिफ इकबाल खान ने अयान खान का किरदार निभाया है, जिसे बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से प्रेरित बताया जा रहा है. फिल्म को लेकर आरोप है कि ये सलमान खान से जुड़े साल 1998 के काला हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर आधारित है, लेकिन मेकर्स ने साफ तौर पर इससे इंकार किया है.

टीजर की शुरुआत एक्टर गोविंद नामदेव की आवाज से होती है, जो फिल्म में बिश्नोई समाज के वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं. कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह एक गवाह को पेश करते हैं और उससे पूछते है- ‘उस दिन आपने क्या देखा, बिना डर के अदालत को बताइए.’ गवाह अदालत में बयान देते हुए कहता है- ‘रात के करीब 11 बज रहे थे, तभी एक के बाद एक दो गोलियों के चलने की आवाज सुनाई दी. हम समझ गए कि कोई हिरण का शिकार कर रहा है.’

टीजर में एक अन्य गवाह भी नजर आता है, जो कहता है कि ये सिर्फ हिरण पर गोली चलाने की बात नहीं थी, बल्कि उनके गुरु जम्भेश्वर के बताए सिद्धांतों पर हमला था. इस दौरान जंगल की रात, जिप्सी में शिकार के लिए जाते किरदार, गोली चलने और गांव वालों के विरोध जैसे कई सीन्स दिखाए गए हैं.

जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, कहानी में सस्पेंस बढ़ता हुआ दिखाई देता है. कोर्ट में गोविंद नामदेव का किरदार पुलिस अधिकारियों से सवाल करता नजर आता है. वो एक पुलिस अधिकारी से पूछता है कि क्या किसी सुपरस्टार को बचाने के लिए ऊपर से दबाव बनाया गया था. इसके अलावा एक स्थानीय व्यक्ति कोर्ट में दावा करता है कि उसे धमकी दी गई थी कि अगर उसने अयान खान के खिलाफ गवाही दी तो उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930