नई दिल्ली.  नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. बीते शनिवार, 18 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म का खास ट्रेलर लॉन्च था. ये स्पेशल ट्रेलर लॉन्च सिर्फ मीडिया और इंडस्ट्री के लोगों के लिए था. इस खास इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ ही कुमार विश्वास और बाबा रामदेव भी शामिल हुए थे. दिल्ली में आयोजित हुए इस इवेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च से सामने आए एक वीडियो में रामायण के राम यानी कि रणबीर कपूर कुमार विश्वास के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं. वहीं कुमार विश्वास कहते हैं कि ये पहला मौका है जब राम और सीता को दर्शक एक साथ एक मंच पर देख रहे हैं. इवेंट में रणबीर कपूर और साई पल्लवी दोनों ही पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचे थे.

रणबीर कपूर ने लिया कुमार विश्वास का आशीर्वाद

अप्सरा सी खूबसूरत लगीं साई पल्लवी

साई पल्लवी ने गोल्डन और पर्पल कलर की खूबसूरत चंदेरी सिल्क साड़ी पहनी थी. वहीं रणबीर कपूर ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी. मंच पर कुमार विश्वास ने दोनों को आमंत्रित किया तो एक्टर ने कवि के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और वो मंच पर मौजूद हर शख्स से मिले.

बाबा रामदेव भी इस भव्य इवेंट के साक्षी बने. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की खास फरमाइश पर बाबा रामदेव ने स्टेज पर योग भी करके दिखाया. उन्होंने नली क्रिया करके दिखाई. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को योग करने का संदेश भी दिया.

बता दें, नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा और अगला पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा. नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म में बॉलीवुड सितारों की पूरी फौज खड़ कर दी है. लारा दत्ता, अरुण गोविल, सनी देओल, रवि दुबे समेत कई कलाकार फिल्म में अहम किरदार अदा करते दिखेंगे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930