रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पति को छोड़कर बिना तलाक दिए ही महिला ने दूसरी शादी कर ली है। साथ ही पति से बोली कि तुम तो कल को मर जाओगे तो फिर मेरा क्या होगा। मामला कोर्ट की दहलीज पर पहुंचा तो कोर्ट ने सख्त आदेश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
दरअसल, पूरा मामला रतलाम की राजस्व कॉलोनी का है। यहां रहने वाले आकाश जाट की पहचान सोशल मीडिया के जरिए साक्षी नकुम से हुई थी। छह महीने में दोनों का जुड़ाव इस कदर हुआ कि 20 नवंबर को इंदौर के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। बाद में परिवार की सहमति से रतलाम में भी शादी हुई।
पति को है कैंसर
शादी के कुछ ही महीने बाद पता चला कि पति को कैंसर है। आकाश को सांस की नली में कैंसर है। इसके बाद पत्नी साक्षी व्यवहार पूरी तरह से बदलने लगा। वह साथ देने की जगह दूरी बनाने लगी।
मेरा क्या होगा
साथ ही पत्नी साक्षी नकुम कहने लगी कि तुम मर जाओगे तो मेरा क्या होगा। इस दौरान साक्षी ने आकाश के ऊपर मारपीट की शिकायत दर्ज करवा दी लेकिन मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका लगा दी।
दूसरे युवक से कर ली शादी
साक्षी और आकाश का मामला कोर्ट में चल रहा था। इस बीच साक्षी ने छतरपुर के एक युवक से 10 जून 2024 को शादी रचा ली। जानकारी मिलने पर आकाश ने कोर्ट में याचिका लगाई। वहीं, कोर्ट ने 18 अप्रैल 2026 को फैमिली कोर्ट ने साक्षी की तलाक याचिका की अर्जी खारिज कर दी है। वह झूठी आरोप लगाती थी कि पति ने घर से निकाल दिया है।



















