बालाघाट : करीब 11 साल पहले दतिया में कलेक्टर से विवाद को लेकर सुर्खियों में आए PWD के एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमलकिशोर सिंगारे एक बार फिर चर्चा में हैं। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में केके सिंगारे के तीन ठिकानों पर छापेमारी की और 2.5 लाख रुपये नकद और लगभग 25 लाख रुपये कीमत की एक गाड़ी ज़ब्त की। उन्होंने बताया कि EOW की तीन टीमों ने सुबह करीब 6 बजे बालाघाट में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर केके सिंगारे के सरकारी आवास और छिंदवाड़ा व भोपाल में उनके घरों पर तलाशी अभियान शुरू किया।

बालाघाट में तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे EOW के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) मंजीत सिंह ने बताया कि एजेंसी ने अदालत से अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा, “शुरुआती तलाशी के दौरान, बालाघाट में उनके सरकारी आवास से 2.5 लाख रुपये नकद और लगभग 25 लाख रुपये कीमत की एक गाड़ी बरामद की गई। दस्तावेजों की जांच चल रही है।”

अधिकारी ने बताया कि जांच के सिलसिले में टीम सिंगारे को छिंदवाड़ा भी ले जा रही थी। 11 साल पहले सिंगारे दतिया में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ थे और तत्कालीन कलेक्टर प्रकाश जांगड़े पर उन्हें थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। घटना के बाद इंजीनियरों ने विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किया था। अब ईओडब्ल्यू के छापे से फिर केके सिंगारे चर्चा में हैं। अधिकारियों के अनुसार, सिंगारे पिछले 14 महीनों से बालाघाट में तैनात थे। उन पर निर्माण कार्यों के बिल पास करने के बदले ठेकेदारों से कमीशन मांगने की शिकायतें थीं।

सिंह ने बताया कि सिविल कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव यूनुस खान ने 13 जुलाई को जबलपुर में EOW के पास उनके खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।

11 साल पहले थप्पड़कांड को लेकर आए थे चर्चा में

कमलकिशोर सिंगारे 11 साल पहले दतिया में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ थे। तभी तत्कालीन कलेक्टर प्रकाश जांगड़े पर उन्हें थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। घटना के बाद इंजीनियरों ने विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किया था।

ये था मामला

चैरी माता के मंदिर की व्यवस्था के लिए बैरिकेड लगाने में आनाकानी करने पर कलेक्टर प्रकाश जांगरे ने पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमलकिशोर सिंगारे को सरेआम थप्पड़ मारे थे। बैरिकेड को लेकर हुए विवाद के बाद कलेक्टर को तैश आ गए थे और उन्होंने केके सिंगारे और उनके एक सब इंजीनियर को दो घंटे तक थाने में बिठाए रखा। दोनों इंजीनियरों ने माफी मांगी और काम शुरू करने का वादा किया, तभी उन्हें छोड़ा गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930