What's Hot

मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे एक शख्स ने अपनी पत्नी को धक्का दे दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। दोनों का विवाह दो महीने पहले ही हुआ था। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दोनों दरवाजे पर खड़े थे। उन्होंने कहा कि यह घटना चेंबूर और गोवंडी रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार दोपहर को हुई, जिसके बाद महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मानखुर्द इलाके में रहने वाला 31 वर्षीय आरोपी श्रमिक है और उसकी 26 वर्षीय पत्नी भी श्रमिक थी। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने बताया कि दोनों सोमवार को पीडि़ता की सात वर्षीय बेटी के साथ सफर कर रहे थे। पीडि़ता की यह दूसरी शादी थी। यह बच्ची पीडि़ता की पहली शादी के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा कि दंपति रेल के एक डिब्बे के दरवाजे पर खड़ा था। अधिकारी ने बताया कि महिला जब चलती ट्रेन से बाहर देख रही थी, तो उसके पति ने उसे पकड़ा और फिर कथित रूप से उसे छोड़ दिया, जिसके बाद वह पटरियों पर गिर गई। जब ट्रेन गोवंडी स्टेशन पर रुकी, तो उसी डिब्बे में दंपति के पास खड़ी एक महिला नीचे उतरी और उसने रेलवे पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़कर घटनास्थल पर ले गई, जहां उसकी पत्नी घायल अवस्था में बेहोश पड़ी थी। उन्होंने बताया कि पीडि़ता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी घटना के समय नशे में था या नहीं। उन्होंने बताया कि महिला की बेटी को उसके संबंधियों को सौंप दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930