जम्मू -कश्मीर :   जम्मू-कश्मीर के NH-244 पर रागी नाला के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया है, जिसके बाद मेन हाईवे को बंद कर दिया गया है। अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में कई वाहन आए है, जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पत्थर और मलबा गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें एक यात्री बस भी शामिल है।  जानकारी के अनुसार इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 6 घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बटोत-डोडा-किश्तवाड़ हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया है। सड़क से मलबा हटाने का कार्य जारी है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930