झाबुआ : मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के ग्राम चेनपुरा में एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम अभिका, पिता सुनील मचार, की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।परिजनों के अनुसार, बच्ची खुले में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजन तत्काल उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना के बाद मृतका के परिजनों ने गांव के सरपंच और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें आज तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। उनका दावा है कि यदि उनके घर में शौचालय होता, तो मासूम को खुले में नहीं जाना पड़ता और संभवतः यह हादसा टल सकता था।

मृतका के पिता सुनील मचार का आरोप है कि उनका परिवार लंबे समय से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। उनका कहना है कि व्यवस्था की लापरवाही की सबसे बड़ी कीमत उनकी चार वर्षीय बेटी को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। यह घटना एक बार फिर सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031