Superfoods for Youthful Skin : क्या आप भी चाहते हैं कि 50 की उम्र में लोग आपको 30 का समझें? अगर हां, तो सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने से काम नहीं चलेगा. असली जादू आपकी डाइट में छिपा है. फिटनेस और डाइट एक्सपर्ट जूही कपूर के मुताबिक, कुछ सुपरफूड्स ऐसे हैं जो स्किन को अंदर से पोषण देते हैं, एजिंग की रफ्तार धीमी करने में मदद करते हैं और चेहरे का नैचुरल ग्लो बनाए रखते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन 6 सुपरफूड्स में से रोज सिर्फ 2 चीजें भी खा लें, तो आपकी स्किन लंबे समय तक हेल्दी, फ्रेश और यंग दिख सकती है.

तो चलिए जानते हैं उन हेल्‍दी फूड्स के बारे में, जिन्‍हें अगर आप अपने डेली डाइट में शामिल करें तो यह सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन को भी लंबी उम्र तक हेल्‍दी और यंग रख सकते हैं.-

1. बेरीज करें डाइट में शामिल-
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं. ये शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ती हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर एजिंग की प्रक्रिया को तेज करते हैं. नियमित सेवन से स्किन की इलास्टिसिटी और नैचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

2. नट्स और सीड्स-
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और सूरजमुखी के बीज हेल्दी फैट्स और विटामिन E का बेहतरीन स्रोत हैं. ये त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज रखते हैं और झुर्रियां आने की रफ्तार को कम करने में मदद कर सकते हैं. साथ ही ये दिमाग और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं.

3. हरी पत्तेदार सब्जियां-
पालक, मेथी, सरसों और केल जैसी हरी सब्जियां फोलेट, आयरन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं. ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाती हैं, जिससे त्वचा तक जरूरी पोषण पहुंचता है और चेहरा अंदर से हेल्दी नजर आता है.

4. ग्रीन टी-
अगर आप रोज एक या दो कप ग्रीन टी पीते हैं, तो यह भी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकती है. इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाने और एजिंग के असर को कम करने में मदद कर सकते हैं.

5. रेड बेल पेपर-
लाल शिमला मिर्च में लाइकोपीन नाम का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. यह त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और सूरज की किरणों के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है. इससे त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रह सकती है.

6. ऑलिव ऑयल-
ऑलिव ऑयल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स शरीर में सूजन कम करने और त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं. इसका सीमित मात्रा में सेवन स्किन को हाइड्रेट रखने और फाइन लाइन्स व झुर्रियों को कम करने में मददगार हो सकता है.

सिर्फ 2 चीजें भी हैं काफी
डाइट एक्सपर्ट का कहना है कि इन सभी चीजों को एक साथ खाना जरूरी नहीं है. अगर आप अपनी रोजमर्रा की डाइट में इनमें से सिर्फ 2 सुपरफूड्स को भी नियमित रूप से शामिल कर लें और साथ में पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और नियमित एक्सरसाइज करें, तो त्वचा की सेहत पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है.

यह जानकारी फिटनेस और डाइट एक्सपर्ट द्वारा साझा की गई सलाह पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है. यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या या विशेष डाइट संबंधी जरूरत है, तो डॉक्टर या प्रमाणित न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930