नई दिल्ली। परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के विरोध में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

जांच टीम ने उस रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान की पहचान कर ली है, जिसने प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से फायरिंग की थी।

एक जवान ने दागे सात राउंड

सीआरपीएफ से जुड़े सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि संबंधित जवान ने कुल सात राउंड फायर किए थे। इनमें पांच राउंड प्रदर्शनकारियों को लगे, जबकि दो राउंड जमीन पर लगे।

सभी फायरिंग कनॉट प्लेस क्षेत्र में हुई थी। अब जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि किन परिस्थितियों में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया और फायरिंग किन-किन स्थानों पर हुई।

एक सप्ताह में आ सकती है जांच रिपोर्ट

सीआरपीएफ की आंतरिक जांच टीम पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट अगले एक सप्ताह में आने की संभावना है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान हुआ था बवाल

20 जुलाई को मानसून सत्र के पहले दिन छात्र संगठनों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च निकाला था। प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930