गणेश चतुर्थी 2026 के पावन अवसर पर बॉलीवुड की सबसे महंगी और बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayanam) के मेकर्स ने फैंस को एक अलौकिक तोहफा दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य महागाथा का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही इस गाने ने इंटरनेट और म्यूजिक के दीवाने लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, इसके लेखक कुमार विश्वास ने भी इस गाने को लेकर पोस्ट किया है।

रामायण का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज

रामायण (Ramayana) के नए गाने में सिया-राम के विवाह की झलक दिखाई गई है। जब श्रीराम ने सीता मां के स्वयंवर में शिव धनुष तोड़कर उनसे विवाह किया था। अयोध्या आने पर उनका भव्य स्वागत हुआ था और फिर उनके वनवास वाले दिनों की झलक पर गाने का अंत होता है।

इसके अलावा, गाने की झलकियों में स्वयंवर के बाद सीता राम के सुखद पलों से लेकर उनके वनवास जाने तक के अत्यंत भावुक और गरिमापूर्ण दृश्यों की झलक भी दिखाई गई है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इससे ठीक पहले जारी किए गए ‘सिया राम’ पोस्टर में रणबीर को साई पल्लवी के बालों में फूल सजाते हुए देखा गया था।

ए.आर. रहमान ने दिया है गाने का म्यूजिक

रामायण के गाने जय जय राम को संगीत की दुनिया के सबसे बड़े कलाकारों ने मिलकर तैयार किया है। इसका म्यूजिक ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) ने बनाया है। साथ ही उनके साथ हॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर (Hans Zimmer) भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी मेलोडियस आवाज में सजाया है। इस गीत के लिरिक्स कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने लिखे हैं। गाने के अर्थ पर बात करते हुए कुमार विश्वास ने एक पोस्ट भी शेयर किया है।

जय जय राम गाने के लेखक हैं कुमार विश्वास

कुमार विश्वास ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “‘जय जय राम’ तीन सरल शब्द हैं, लेकिन इनमें एक पूरी प्रार्थना समाई हुई है। इस गीत को लिखते समय मेरी कोशिश श्री राम का वर्णन करने की नहीं थी- क्योंकि उनके अर्थ को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता, बल्कि उस रिश्ते को व्यक्त करने की थी जो हर भक्त उनसे महसूस करता है। हमारे मार्गदर्शक, हमारी शक्ति और हमारी शरण के रूप में है।”

सोशल मीडिया पर गाने को लेकर क्या बोले लोग?

गाना रिलीज होते ही फैंस भावुक नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह गाना नहीं, स्वयं प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “अरिजीत सिंह सिर्फ गायक नहीं, करोड़ों दिलों के इमोशन हैं।” एक और ने लिखा, “गाने के विजुअल और बोल दोनों बेहद शानदार हैं।” बता दें, दो भागों में आ रही फिल्म रामायण का पहला पार्ट इंटरनेशनल लेवल पर दिवाली के मौके पर 6 नवंबर 2026 को और भारत में 8 नवंबर 2026 को रिलीज होगा, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930