कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज मंगलवार को नई दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व 20 लोकसभा सदस्यों से मुलाकात करेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ये सभी सांसद नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की इन सांसदों से मुलाकात उस वक्त होने वाली है, जब टीएमसी एंटी-डिफेक्शन लॉ के तहत उन्हें अयोग्य कराने की कोशिश कर रही है।

सीएम की यह बैठक और खास तब हो जाती है, जब टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखने के ठीक एक दिन बाद हो रही है। अभिषेक बनर्जी ने सांसदों के खिलाफ पार्टी की डिसक्वालिफिकेशन पिटीशन को जल्द से जल्द निपटाने का अनुरोध किया था।

अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला को लिखा है लेटर

हालांकि लोकसभा स्पीकर ने अभी तक विधायकों के एमसीपीआई में जाने को ऑफिशियली मान्यता नहीं दी है, लेकिन लोकसभा में उनके लिए अलग बैठने का इंतजाम पहले ही कर दिया गया है। इससे पहले, अभिषेक बनर्जी, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी के साथ, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की थी, और सभी बागी सांसदों को तुरंत डिसक्वालिफाई करने की मांग की थी।

बंगा भवन में होगी मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग मंगलवार को नई दिल्ली के बंगा भवन में तय की गई है। हालांकि ऑफिशियल एजेंडा अभी नहीं बताया गया है, लेकिन उम्मीद है कि चर्चा पश्चिम बंगाल और पार्लियामेंट्री कोऑर्डिनेशन से जुड़े मुद्दों पर होगी। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार के साथ बेहतर कोऑर्डिनेशन के जरिए मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट (एमपीएलएडी) फंड का सही इस्तेमाल एजेंडा के मुख्य मुद्दों में से एक हो सकता है।

बंद कमरे में शुभेंदु अधिकारी और सुदीप बंधोपाध्याय की मीटिंग

राज्य भाजपा के एक नेता ने कहा कि इस बात पर चर्चा हो सकती है कि ये सांसद सदन के मानसून सेशन के दौरान पार्लियामेंट में पश्चिम बंगाल से जुड़े कौन से मुद्दे उठाएंगे। इससे पहले लोकसभा सदस्य सुदीप बंदोपाध्याय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बंद कमरे में बैठक की थी। यह बैठक एनसीपीआई सांसदों के नयी दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में शामिल होने से एक दिन पहले हुई।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कुछ हफ्ते बाद, ममता बनर्जी की पार्टी से अलग होकर कम चर्चित ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (एनसीपीआई) में शामिल होने वाले तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों में बंदोपाध्याय भी शामिल हैं। सोमवार शाम को राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में हुई एक घंटे की बैठक और भी अहम हो जाती है क्योंकि भाजपा सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी ने आखिरी समय पर राष्ट्रीय राजधानी का अपना दौरा रद्द कर दिया। बंदोपाध्याय और अधिकारी के बीच हुई बातचीत के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031