अहमदाबाद: आपने हरक्यूलिस साइकिल के बारे में तो सुना ही होगा। वर्ष 1949 में चेन्नई स्थित मरुगुप्पा ग्रुप ने यूके की ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स कंपनी के साथ साझेदारी में टीआई साइकिल्स ऑफ इंडिया की शुरुआत की थी। तत्कालीन भावनगर रियासत के अंतिम और अत्यंत लोकप्रिय प्रजावत्सल (प्रजा के सुख-दुख के साथी) शासक कृष्णकुमारसिंह जी गोहिल ने मद्रास राज्य के गवर्नर के रूप में 1951 में इस कंपनी की टीआई साइकिल्स ‘ए’ फैक्ट्री का उद्घाटन किया था। इसी फैक्ट्री से हरक्यूलिस साइकिल का निर्माण शुरू हुआ, जो आगे चलकर देश का एक मशहूर ब्रांड बन गया।

पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

इसी मुरुगप्पा ग्रुप की कंपनी सीजी सेमी अब भारत के सेमीकॉन मिशन को आगे ले जाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार है। 4 जुलाई, 2026 को साणंद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कंपनी के व्यावसायिक उत्पादन का शुभारंभ किया। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी सीजी सेमी प्रा. लिमिटेड ने 7600 करोड़ रुपये के खर्च से साणंद में आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा शुरू की है। सीजी सेमी, भारत की सीजी पावर, जापान की रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स तथा थाइलैंड की स्टार माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स का संयुक्त उद्यम है, जिसमें सीजी सेमी की सबसे अधिक शेयरहोल्डिंग है। जापान की कंपनी साणंद में निर्मित चिप्स खरीदने के साथ-साथ टेक्नोलॉजिकल सहयोग भी दे रही है। कंपनी अब बड़े पैमाने पर व्यावसायिक उत्पादन करके देश और दुनिया में चिप्स की आपूर्ति करेगी।

महिलाओं को दी ज्यादा नौकरियां

महिला सशक्तिकरण के लिए कंपनी ने विशेष प्रयास किए हैं। सीजी सेमीकॉन के अधिकारियों के अनुसार ऐसी व्यवस्था की गई है कि फैक्ट्री फ्लोर पर प्लांट ऑपरेशन का ज्यादातर काम महिलाओं द्वारा किया जाए। अभी यहां देश के अलग-अलग राज्यों से आईं महिला कर्मचारी काम कर रही हैं। फ्लोर पर मशीन ऑपरेशन्स का ज्यादातर काम महिलाओं द्वारा किया जाएगा। कंपनी ने गुजरात सहित देशभर से आकर साणंद में काम करने वालीं महिला कर्मचारियों को सेमीकंडक्टर प्लांट के कामकाज की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए तीन महीने के लिए मलेशिया भेजा। ये महिला कर्मचारी अब प्लांट में मशीनों का स्वतंत्र रूप से परिचालन करने के लिए तैयार हो गईं हैं। देश भर के लड़कियों सीजी सेमीकॉन में काम कर रही हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930