What's Hot

कोझिकोड : कोझिकोड साइबर पुलिस ने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जानमोनी दास के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया है। उन पर यह मामला तब दर्ज किया गया, जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और माना कि उनके दावे तथ्यों के आधार पर गलत थे। यह मामला भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा केरल की अध्यक्ष नव्या हरिदास की शिकायत पर दर्ज किया गया। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने अशांति फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानिकारक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और धारा 356(2) (आपराधिक मानहानि), तथा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(ओ) (बार-बार या अवांछित संचार के माध्यम से उपद्रव फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानमोनी ने मांगी माफी

यह मामला प्रधानमंत्री मोदी और उनके माता-पिता को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है। जानमोनी ने पीएम मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले मोदी पता करें कि उनके असली पिता कौन हैं।। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उनकी ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी गई। लेकिन एक दिन बाद मामला दर्ज किया गया है। जानमोनी ने कहा था कि उनका इरादा किसी को जानबूझकर ठेस पहुंचाने का नहीं था।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में दास ने कहा कि यदि उनकी टिप्पणी से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगती हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऐसा बयान देने से पहले उन्हें तथ्यों की पुष्टि कर लेनी चाहिए थी।

जानमोनी दास ने दी सफाई

नई दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर मीडिया के एक वर्ग से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दास की आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था, जिसके बाद उनकी तीखी आलोचना हुई। जानमोनी दास ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए नए वीडियो में कहा, ‘मेरे वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुझे अंदाजा नहीं था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। मैंने दिल्ली के प्रदर्शन से संबंधित एक वीडियो देखने के बाद प्रतिक्रिया दी थी और मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया था। हो सकता है कि मैं मलयालम में अपनी बात ठीक तरह से नहीं रख पाई।’

अपनी पुरानी टिप्पणियों पर सफाई देते हुए दास ने कहा कि उनका प्रधानमंत्री की मां के बारे में कोई टिप्पणी करने का इरादा नहीं था और उनकी बात केवल उस वीडियो में दिखाई गई सामग्री से संबंधित थी, जिसे उन्होंने देखा था।

जानमोनी दास बोलीं- मिल रहीं धमकियां

जानमोनी दास ने कहा कि क्लिप वायरल होने के बाद उन्हें केरल, भारत के अन्य हिस्सों और विदेश से धमकी भरे फोन कॉल और मैसेज मिले थे, और उन्होंने माफी मांगने में इसलिए देरी की क्योंकि वे लोगों की तीखी प्रतिक्रिया से परेशान थीं। जानमोनी के ख़िलाफ पुलिस की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब RSS विचारक और BJP के इंटेलेक्चुअल सेल के पूर्व प्रमुख TG मोहनदास के ख़िलाफ़ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, जबकि उन्होंने हाल ही में कई वीडियो में उन्हीं CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की वकालत की थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930