What's Hot

चेन्नई : तमिलनाडु के सलेम में ठगों ने गजब की शरारत की। उन्होंने कोविड जैसी बीमारी का डर और सिर मुंडवाने पर सरकार की तरफ से 15 हजार मिलने का लालच देकर कई महिलाओं के बाल कटवा दिए। ठगों ने करीब 20 लोगों को फोन कर ऐसे झूठे दावे किए। तीन महिलाओं के सिर मुंडवाने के बाद पता चला कि सरकारी अधिकारी बनकर कोई उन्हें ठग रहा है। इसके बाद गांव वालों ने सिर मुंडवाने का प्लान टाल दिया। चर्चा है कि यह किसी स्कैमर की साजिश थी, जो पूरे गांव को गंजा करना था।

कोरोना जैसी बीमारी का डर दिखाया

रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के सलेम जिले में एक आदमी को फोन आया। कॉलर ने खुद को सरकारी अधिकारी बताते हुए कहा कि तमिलनाडु में इंसान के बाल के कारण कोविड-19 जैसी नई बीमारी फैल रही है। इस बीमारी से बचने के लिए सिर मुंडवाना जरूरी है। फोन करने वाले कई उल्टे-सीधे उदाहरण देकर उसे सिर मुंडवाने के लिए राजी कर लिया। गांव में करीब 20 लोगों के पास ऐसी कॉल आई। फोन करने वाले उन्हें फर्जी सरकारी स्कीम के बारे में बताया। उन्हें बताया गया कि सिर मुंडवाने वाली महिला को15,000 और स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों को 45,000 रुपये के साथ एक लैपटॉप मिलेगा। पुरुषों को बाल मुंडवाने पर सिर्फ 6,000 रुपये मिलेंगे।

दोपहर तक सिर मुंड़वाने की शर्त रखी

ठगों ने ग्रामीणों को भरोसे में लेते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार ने बीमारी फैलने से रोकने के लिए आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। ग्रामीणों से इस योजना की जानकारी अपने रिश्तेदारों और परिचितों को भी देने की अपील की गई। फिर कॉल करने वाले ने सिर मुंडवाने के लिए टाइम लाइन दी। उन्हें बताया गया कि सरकारी अधिकारियों के आने से पहले अगले दिन दोपहर तक सिर मुंडवाने का काम पूरा कर लें। सहायता राशि उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिनका सिर मुंडा होगा। फोन आने के बाद तीन महिलाओं ने सिर मुंडवा लिया। इसके बाद उन्होंने पैसे के लिए कॉलर को कॉल की तो मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताने लगा। फिर लोगों को एहसास हुआ कि उनके साथ किसी ने गंदा मजाक किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930