फाजिल्का फाजिल्का के गांव जंडवाला मीरा सांगला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदमी पर अपनी तलाकशुदा पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि पति ने तलाकशुदा पत्नी को सुलह के लिए अपने पास बुलाया और उसकी हत्या करके लाश जमीन में दफना दी। इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला की लाश जमीन से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक महिला सरोज के पिता भलवान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 22 साल पहले फाजिल्का के गांव जंडवाला मीरा सांगला में गुरमीत सिंह से हुई थी, जिससे उनके 3 बच्चे हैं, जिनमें 2 शादीशुदा बेटियां और एक बेटा है। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े के कारण करीब 2 साल पहले उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद भी उनकी बेटी गुरमीत सिंह के घर आती-जाती रहती थी। इसी वजह से गुरमीत सिंह ने सुलह के नाम पर उनकी बेटी को अपने घर बुलाया और खेतों में ले जाकर तेजधार हथियारों से हमला करके उसकी हत्या कर दी। किसी को पता न चले, इसलिए उसने मृतका की लाश को मिट्टी में दबाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर ही महिला की लाश बरामद कर ली।

DSP बी.एस. रंधावा ने बताया कि मृतक महिला के पति को उस पर नाजायज संबंध होने का शक था, जिसके चलते उनका तलाक हो गया और महिला अपने माता-पिता के घर चली गई। इसके बाद वे एक-दूसरे से मिलते रहे। फिर गुरमीत सिंह ने सुलह के नाम पर अपनी पत्नी को बुलाया और बस स्टैंड से लाने का वीडियो भी बनाया और फिर इस वीडिसो को पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया था, जिसमें गाना लगाया- याद तेरी बण गई सजणा वे साडे सीने च नासूर….।  इसके बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर मौजूद बकरी चराने वाले ने महिला की चीखें सुनीं, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930