जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने अखरान के पास CRPF जवानों पर फायरिंग की. इस हमले में 3 CRPF जवानों के घायल होने की खबर है. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की.इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. क्विक रिएक्शन टीमों को भी मौके पर भेजा गया है.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया है. अखरान के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आतंकियों ने CRPF जवानों पर फायरिंग की.इस हमले में CRPF के तीन जवानों को गोली लगी है, जिनमें एक जवान की हालत गंभीर है. हमले के बाद CRPF जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है.
















