माननीय मुख्यमंत्री जी के सुशासन से बदल रहा घोर सुदूर ग्राम लावा क्षेत्रों के ग्रामीणों का जीवन
आजादी के बाद दूरस्थ गांव लावा के ग्रामीणों ने पहली बार देखी सौर ऊर्जा से संचालित टीवी

राज्य सरकार द्वारा बस्तर संभाग के जिला दंतेवाड़ा विकासखण्ड कुआकोण्डा के दुरस्थ ग्राम लावा के वासियों व आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचा कर क्षेत्रों में विकास किया जा रहा है इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में जिला दंतेवाड़ा अंतर्गत अत्यत दुरस्थ ग्राम लावा में सौर संयंत्रों की स्थापना वृहद स्तर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों क्षेत्र में निवासरत जनमानस के मध्य विकास की किरणें पहुंचा कर ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली का नया अध्याय जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र लावा में सौर ऊर्जा के माध्यम से विकास की नई किरण पहुंची है। आजादी के 79 साल बाद पहली बार इस गांव के लोगो ने सौर ऊर्जा से संचालित टी.वी. के माध्यम से दूरदर्शन पर देश-दुनिया की खबरें, धारावाहिक और स्थानीय फिल्में देखी। यह ऐतिहासिक पहल गांव के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गो के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी हैं।

पर्यावरण संरक्षण और खुशहाली की ओर कदम:
दंतेवाड़ा जिले के जनजातीय वर्गों की पर्यावरण संरक्षण में गहरी भागीदारी है। ग्राम लावा आज भी ग्रिड बिजली लाईनों से अत्याधिक दूर स्थित है। सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों के वितरण से अब न केवल गांवों में बिजली की समस्या हल हो रही है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दे रहा है। ग्राम लावा में निवासरत 21 जनजातीय परिवारों को सौर ऊर्जा के माध्यम से प्रकाश की रौशनी उपलब्ध करायी जा रही है। जिससे ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली आई है।

ग्राम लावा जो की दुर्गम माओवाद प्रभावित क्षेत्र हुआ करता था, इस वजह से वहॉ शासन की योजनाओं को पहुचा पाना बहुत मुश्किल हुआ करता था, किन्तु राज्य शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष पहल दुरस्थ क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव और विकास के संकेत दे रही है, और ऐसे सुदूर गांवों में शांति और समृद्धि का नया अध्याय लिखने की ओर एक कदम है। इस पहल का उद्देश्य केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का शत-प्रतशत लाभ गांवों तक पहुंचाना है। इस हेतु ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं क्रेडा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30