Gmail: आज के समय में ईमेल लोगों की डिजिटल जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. ऑफिस के काम से लेकर ऑनलाइन बैंकिंग, सोशल मीडिया या किसी वेबसाइट पर अकाउंट बनाने तक, ईमेल का इस्तेमाल ज्यादातर जगहों पर होने लगा है. पिछले 20 से ज्यादा सालों से Gmail इस क्षेत्र में सबसे फेमश सर्विस रही है. बेहतरीन इंटरफेस और कई शानदार फीचर्स के कारण करोड़ों लोग आज ईमेल का इस्तेमाल करते हैं.
हालांकि, समय के साथ कई यूजर्स ने डेटा प्राइवेसी को लेकर चिंता जताई है. ऐसे में अब लोग ऐसे ईमेल प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहे हैं जो उनकी प्राइवेट जानकारी को बेहतर तरीके से सेफ रखें. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 5 ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप भी अपने प्राइवेट डेटा को सेफ रख सकते हैं.
Zoho Mail
Zoho Mail उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो सेफ ईमेल के साथ प्रोफेशनल पहचान भी बनाना चाहते हैं. इसकी मदद से आप अपना कस्टम डोमेन वाला ईमेल एड्रेस भी बना सकते हैं जो छोटे बिजनेस और फ्रीलांसरों के लिए बहुत काम का होता है.
Proton केवल ईमेल ही नहीं बल्कि क्लाउड स्टोरेज, पासवर्ड मैनेजर, कैलेंडर, VPN, वीडियो मीटिंग और डॉक्यूमेंट एडिटिंग जैसे कई सर्विस भी उपलब्ध कराता है.
Tuta Mail
जर्मनी की Tuta Mail भी प्राइवेसी पर फोकस करने वाली ईमेल सर्विसेज में जानी जाती है. ये एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐड फ्री इंटरफेस और रिन्यूएबल एनर्जी से कंट्रोल्ड सर्वर जैसी फीचर्स देती है. इसके मुफ्त प्लान में यूजर्स को 1GB स्टोरेज और ऑनलाइन कैलेंडर भी शामिल है. हालांकि, मुफ्त अकाउंट इस्तेमाल करने वालों के लिए एक शर्त है. अगर आप छह महीने तक अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं करते हैं तो कंपनी आपका अकाउंट हटा सकती है. इसके अलावा हटाए गए ईमेल एड्रेस को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. आपको बता दें कि इसके प्रीमियम प्लान की कीमत 4 डॉलर प्रति महीने है.
कैसे चुनें सही ईमेल सर्विस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई ईमेल सर्विस चुनते समय केवल स्टोरेज या मुफ्त प्लान पर ध्यान न दें. दरअसल, कोई भी नई ईमेल सर्विस चुनने से पहले ये भी देखें कि कंपनी आपकी जानकारी को कैसे सेफ रखती है, क्या एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन उपलब्ध है, क्या विज्ञापन दिखाए जाते हैं और क्या आपकी जानकारी किसी थर्ड पार्टी के साथ शेयर की जाती है. अगर आपको ऑफिस टूल्स भी चाहिए तो Proton और Zoho आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. वहीं, अगर सुरक्षित और प्राइवेट ईमेल की जरूरत है तो Tuta, Runbox और Soverin भी एक अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं.



















