मोठपुर (बारां): आधुनिक तकनीक (Artificial Intelligence) के दौर में साइबर अपराध और रंगदारी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मोठपुर थाना क्षेत्र में एक शातिर गिरोह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से युवती की एडिटेड तस्वीरें तैयार कीं और रंगदारी न मिलने पर वर पक्ष को भेजकर सगाई तुड़वा दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धमकी से शुरू हुई ब्लैकमेलिंग की साजिश

थाना प्रभारी देवकरण चौधरी ने बताया कि मोठपुर थाना एरिया के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था, जिसकी सगाई 22 जून को होनी तय हुई थी। पीड़ित परिवार ने बारां शहर के एक होटल में बुकिंग कराई और तैयारियां भी पूरी कर ली थीं। हालांकि, सगाई से कुछ दिन पहले (2 जून) कमलदा निवासी अशोक धाकड़ पीड़ित के घर पहुंचा और धमकी दी कि यदि उसे पांच लाख रुपए नहीं दिए गए, तो वह यह शादी नहीं होने देगा। उसने चेतावनी दी कि वह AI तकनीक से लड़की की फोटो किसी अन्य युवक के साथ जोड़कर सोशल मीडिया और ससुराल वालों को भेज देगा।

तस्वीरें भेजकर तुड़वाई सगाई

जब पीड़ित पिता ने रंगदारी देने से साफ इंकार कर दिया, तो आरोपी अशोक ने अपने साथियों महेंद्र धाकड़ (निवासी नोहल्या), देवकीनंदन धाकड़ और रमेश (निवासी अचरावा) के साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश रची। आरोपियों ने लड़की की एडिटेड तस्वीरें वर पक्ष को भेज दीं। इन आपत्तिजनक तस्वीरों के चलते वर पक्ष में गलतफहमी पैदा हो गई और उन्होंने सगाई तोड़ दी।

अब शादी जुड़वाने के नाम पर 16 लाख की मांग

सगाई टूटने के बाद भी इस गिरोह की हरकतें बंद नहीं हुईं। पीड़ित का आरोप है कि अब यही गिरोह शादी को दोबारा जुड़वाने और बदनाम न करने के एवज में 16 लाख रुपए की अवैध मांग कर रहा है। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930