रायपुर। सीमावर्ती राज्य ओडिशा से अवैध रूप से लाया जा रहा 30 बोरी धान बीती रात रायगढ़ जिले के लारा (पुसौर) चेकपोस्ट पर पकड़ा गया। यह धान एक पिकअप में भरकर लाया जा रहा था। वाहन में धान भरे होने की सूचना चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों द्वारा जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा गठित खाद्य एवं मंडी विभाग के कर्मचारियों की टीम को दी गई। जांच पड़ताल के दौरान धान के अवैध परिवहन का मामला सामने आने पर वाहन सहित धान के जब्ती कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में धान उपार्जन की अवधि में सीमावर्ती राज्यों से धान के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। रायगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य का सीमावर्ती जिला है। अन्य राज्यों से धान अवैध रूप से रायगढ़ जिले में न आ सके इसकी रोकथाम के लिए सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन मे चेकपोस्ट से आने जाने वाले माल वाहकों की जांच पड़ताल की जा रही है। बीते 18 जनवरी को रात्रि गस्त के दौरान लारा (पुसौर) चेकपोस्ट में ड्यूटीरत कर्मचारियों के द्वारा एक पिकअप वाहन सीजी 13 एल 6923 में संदिग्ध पाये जाने पर इसकी सूचना संयुक्त जांच टीम का दी गई। वाहन में 30 बोरी यानि कुल 12.00 क्ंिवटल धान भरा पाया गया। वाहन चालक बिज्जू गुप्ता ने पूछताछ करने पर ओडिशा राज्य के ग्राम पिथिण्डा जिला-झारसुगुड़ा से धान लाने की बात स्वीकार की। प्रतिबंधित अवधि में धान का अवैध परिवहन के मामले में धान को वाहन सहित वाहन जब्त कर थाना पुसौर को सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031