बैरकपुर: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोककर उनकी गाड़ी पर कीचड़, पानी की बोतलें और जूते-चप्पल फेंके। ममता बनर्जी ने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में यह सब हुआ है। उन्होंने घटना के बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि मैं साफ कर दूं। ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़ फेंकने, पत्थर फेंकने या चप्पल फेंकने की घटनाओं से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने टीएमसी पर जोरदार हमला बोला। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार में बीजेपी नेताओं पर हुए अत्याचार का ब्योरा दिया।

समिक भट्टाचार्य ने क्या कहा?
बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल को हमें इस बारे में सीख नहीं देनी चाहिए। यहां जो हो रहा है, वह तृणमूल से जुड़ा टकराव है। जनता और तृणमूल के बीच का टकराव। चाहे मुख्यमंत्री हों या कोई अन्य महिला नेता। बीजेपी किसी की भी गाड़ी पर पत्थर फेंकने का समर्थन नहीं करती। हम ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं। अगर ऐसी घटनाएं होती हैं, तो पुलिस उचित कार्रवाई करने के लिए मौजूद है। हालांकि तृणमूल को उन अत्याचारों पर भी सोचना चाहिए जिन्हें जनता कभी नहीं भूली है।

ममता के काफिले पर कहां हुआ हमला?
दरअसल ममता बनर्जी रविवार को एक दिवंगत टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान हलीशहर में पहले से मौजूद प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोक दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

मेरा सिर फट जाता-ममता
घटना के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि असामाजिक तत्वों ने पुलिस के सामने ही मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। गाड़ी पर हमला इतना जबरदस्त था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं तो मेरा सिर फट जाता। हम सब मारे जा सकते थे। यह सब पुलिस के सामने हुआ। मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। यह क्या हो रहा है? उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है। ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930