रांची। JPSC की परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सीआईडी की टीम उन्हें अपने कार्यालय लेकर गई है। बताया जा रहा है कि पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें शाम में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
बता दें कि, एल. खियांगते से CID पहले ही कई दौर की पूछताछ कर चुकी थी। 28 जुलाई से शुरू हुई पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी ने उनसे कई सवाल किए थे.
सीआईडी का शिकंजा और समन
बता दें कि, जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाओं के संचालन में बड़े पैमाने पर धांधली, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ और अयोग्य अभ्यर्थियों को पास कराने के आरोपों की जांच सीआईडी कर रही है।



















