सिरमौर जिला के संगड़ाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सडक़ हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गतलोग के समीप शव ले जा रही एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सडक़ से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज से आगे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार रात करीब 12:45 बजे गतलोग के समीप हुआ। बताया गया कि 11 अगस्त को जगदीश शर्मा को दिल का दौरा पडऩे के बाद परिजन संगड़ाह अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
Previous Articleबुजुर्ग मां-बाप को बोझ न समझें युवा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















