देश में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव में अब तक आठ लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सूत्रों ने बताया कि वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टीका लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा था कि जिन राजनेताओं की उम्र 50 साल से ऊपर है, उन्हें अगले चरण में वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। पुलिस, सशस्त्र बल और नगर पालिका श्रमिकों जैसे हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद, अब अब उनका नंबर है, जिनके उम्र 50 साल से ज्यादा है। इसके बाद 50 से साल कम उम्र वाले ऐसे लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जिन्हें दूसरी कई बीमारियां भी हैं। इकोनॉमिक टाइम्स ने बताया कि टीकाकरण के लिए एक अस्थायी प्राथमिकता पर 24 नवंबर को पीएम मोदी और राज्य के मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बैठक में चर्चा की गई और राज्य सरकारों को इसके बारे में सूचित किया गया। अब तक सरकारी अधिकारियों का कहना था कि 50 साल से ज्यादा उम्र वालों की श्रेणी में वरिष्ठ नागरिक और बुजुर्ग शामिल होंगे और ये उम्मीद की गई थी कि इस ग्रुप में 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल होंगे। इस रिपोर्ट में पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के. श्रीनाथ रेड्डी के हवाले से कहा गया है कि भारत में पश्चिमी देशों के मुकाबले हाइपरटेंशन, डायबीटीज और हृदय रोग समय से पहले हो जाते हैं, इसलिए 50 से ज्यादा उम्र वाली जनसंख्या को वैक्सीन लगाने का फैसला सही है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत में अब तक कुल 8,06,484 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
अगले चरण में पीएम मोदी सहित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लगाई जा सकती है वैक्सीन
Next Article करोड़ों का सोना सिरहाने रखकर सोता मिला यह शख्स
Related Posts
Add A Comment


















