लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। इस बार यह कार्यक्रम सिर्फ लड़कियों के लिए होगा। राहुल गांधी ने कहा कि अब लड़कियां अपनी बात रखेंगी और पूरा देश उनकी आवाज सुनेगा। राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। साथ ही दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने 16 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बातचीत करते नजर आए। छात्रों ने राहुल गांधी को अपनी परेशानियां बताईं।

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का भी जिक्र किया। छात्रों का आरोप था कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। कुछ छात्रों ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें ‘देशद्रोही’ और ‘आतंकवादी’ तक कहा। एक छात्र ने लाठीचार्ज को लेकर गंभीर आरोप लगाया। उसने कहा कि पुलिस की कार्रवाई इतनी हिंसक थी कि ऐसा लग रहा था, जैसे उन्हें मारने की खुली छूट दे दी गई हो।

22 अगस्त को पुणे पहुंचेगा ‘छात्रों की गूंज’

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रदर्शन कर रहे युवाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि युवाओं ने मजबूती के साथ अपनी आवाज उठाई। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से जवाबदेही की मांग की।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मजाक के साथ अपनी आवाज बुलंद की।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे हर एक युवा पर गर्व है- खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें BJP के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन अब उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकेगी। 22 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ पुणे पहुंच रही है, और इस बार का कार्यक्रम सिर्फ लड़कियों के लिए होगा। अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा।’

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031