हैदराबाद। हैदराबाद के माधापुर में बन रही एक इमारत रे गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बचाव दल मलबे को हटाने और उसके नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं। अंजैया नगर में बनी यह इमारत अचानक गिर गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और बचाव कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
पुलिस अधिकारी में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अंजैया नगर में सात मंजिला इमारत बन रही थी जो गिर गई। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं, मलबा हटाया जा रहा है और बचाव अभियान जारी है।
इमारत के पास जरूरी मंजूरी नहीं थी- अरेकापुडी गांधी
कांग्रेस विधायक अरेकापुडी गांधी ने आरोप लगाया कि इमारत के पास जरूरी मंजूरी नहीं थी और गिरने से पहले ही इसकी जांच चल रही थी।
अरेकापुडी गांधी ने बताया कि माधापुर डिवीजन में अधिकारियों को सात मंजिला इमारत के अवैध निर्णाण को चार नहीं महीने कर रोक दिया था। हाल ही में उन्होंने अवैध रूप से निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिया। सात मंजिला इमारत से जुड़ी बगल की इमारत तक बेसमेंट का काम बढ़ाया जा रहा था, जिसकी वजह से यह अचानक गिर गई।
लोगों को अवैध निर्माण के खतरों को समझना चाहिए- अरेकापुडी गांधी
उन्होंने कहा कि लोगों को अवैध निर्माण के खतरों को समझना चाहिए। कुछ लोग ऐसे अवैध निर्माण का फायदा उठा रहे हैं। सेरिलिंगमपल्ली में ऐसे कई अवैध निर्माण चल रहे हैं। हम इमारतें जब्त कर रहे हैं, लेकिन वे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पहले भी ऐसी घटना हुई थी और अब फिर से ऐसा हुआ है। बचाव अभियान जारी है।



















