जम्मू: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षाबलों ने एक 20 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति को अरनिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साई इलाके से हिरासत में लिया गया। पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान अवल्स राजा (20), पुत्र इमदाद हुसैन, निवासी बस्ती गोकल, डाकखाना खास, जरनवाली, तहसील करोर लाल ईसान, जिला लय्या (पाकिस्तान) के रूप में हुई है।
पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किन परिस्थितियों में भारतीय सीमा में दाखिल हुआ और भारत आने के पीछे उसका मकसद क्या था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।


















