देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़ी स्कूटी सवार महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। जिससे एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरी महिला गंभीर हालत में उपचाराधीन हैं। टक्कर मारने वाले कार सवार दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार सुबह बताया कि थाना राजपुर पर बीती रात्रि करीब 12.45 बजे 112 के माध्यम से कैनाल रोड़ मे एक्सीडेंट होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर कार संख्या यूपी 14 डीई 0052 आई 20 क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे खडी थी। जबकि एक स्कूटी संख्या यूके 07 एडी 5929 और मोटर सायकिल यूके 02 बीओ 7044 भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। पुलिस को मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि कार चालक ने सडक किनारे खडी स्कूटी एंव मोटर साइकिल में टक्कर मार दी थी जिससे स्कूटी व मोटर साइकिल पर बैठी महिला को चोटे आई है, जिन्हे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। 

पुलिस ने मौके से कार चालक सुमित यादव पुत्र अखिलेश यादव निवासी काठबंगला बस्ती भाग-2 थाना राजपुर देहरादून आयु 20 वर्ष व उसके साथी हाशिम पुत्र कासिम निवासी सुमन नगर, राजपुर, देहरादून, आयु 24 वर्ष को हिरासत मे ले लिया है। पुलिस के अनुसार, कार चालक सुमित यादव ने बताया कि काठबंगला से कैनाल रोड को आते हुए उसकी गाड़ी के ब्रेक नहीं लग पाए, जिस कारण उसकी कार सड़क के किनारे खडे वाहन से टकरा गई। दुर्घटना से संबंधित कार को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि उक्त दुर्घटना में स्कूटी पर बैठी महिला नैना राजपूत पत्नी अभिषेक मेहरा निवासी पोहली, दूधली, डोईवाला, देहरादून, आयु 26 वर्ष की उपचार के दौरान मैक्स अस्पताल में मृत्यु हो गई है। जबकि एक अन्य महिला निधि कश्यप का दून अस्पताल मे उपचार चल रहा है। मृतका के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार कार सवारों के विरुद्ध संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना की गहन जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31