नई दिल्ली। आने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में अलग-अलग सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड, बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू की घोषणा की है।

यदि आपको भी इनका फायदा लेना हैं तो आपको शेयरों के एक्स-डेट’पर नजर बनाए रखनी होगी। क्योंकि जो भी निवेशक एक्स-डेट या उसके बाद शेयर खरीदते हैं, उन्हें घोषित डिविडेंड या बोनस नहीं मिलता है। ये फायदा उठाने के लिए आपको एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदने होते हैं।

24, 25 अगस्त को जिलेट और NALCO पर रहेगी नजर

हफ्ते की शुरुआत में कई बड़े शेयरों की ‘एक्स-डेट’ (ex-date) पर ट्रेडिंग होगी। 24 अगस्त, 2026 को जिलेट इंडिया अपने निवेशकों को 60 रुपये प्रति शेयर का भारी-भरकम फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसके अलावा, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (NALCO), सेंको गोल्ड और SJVN जैसी कंपनियां एक्स-डिविडेंड (ex-dividend share) ट्रेड करेंगी। उसी दिन, मयंक कैटल फ़ूड 1:1 बोनस इश्यू के लिए ‘एक्स-डेट’ पर ट्रेड करेगी, जबकि TD पावर सिस्टम्स स्टॉक स्प्लिट (₹2 से ₹1) के लिए ‘एक्स-डेट’ पर ट्रेड करेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031