चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा. सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन तक मार्च निकाला. उन्होंने काले कपड़े पहन कर हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने, कानून व्यवस्था, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया.

मानसून सत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन: प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन में घुसने की कोशिश की. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस विधायकों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली. काले कपड़ों में ही कांग्रेस विधायक सदन में पहुंचे. सदन की शुरुआत में सीएम नायब सैनी ने शोक प्रस्ताव पढ़ा. इसके नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के विधायकों ने भी उस पर शोक जताया. शोक प्रस्ताव पढ़ने के तुरंत बाद कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने विधानसभा के बाहर धक्के मारे जाने का मुद्दा उठाया. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा स्पीकर से कहा “हमारे साथ मिसबिहेव हुआ. आपने धक्के मारने के लिए बदमाश भेजे थे क्या?”

कांग्रेस विधायकों के साथ धक्का-मुक्की का आरोप: नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि उनके और कांग्रेस विधायकों को अंदर आने से रोका गया. उनके साथ धक्का-मुक्का की गई. जिसमें कांग्रेस विधायकों को चोटें आई है. इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया. इस दौरान कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि “कांग्रेस के लोग गलत आरोप लगा रहे हैं. हमारे साथ तो ऐसा नहीं हुआ. ये काले कपड़े पहनकर आए हैं.” इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए और जमकर हंगामा किया.

दो बार स्थगित हुई सदन की कार्यवाही: हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही को 20 मिनट तक के लिए स्थगित कर दिया. 20 मिनट बाद फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई. फिर से कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया. भूपेंद्र हुड्डा के आरोप पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण बोले कि ‘मुझे पूरे मामले की जानकारी लेनी पड़ेगी. इसकी, बिना जानकारी लिए कोई आदेश नहीं दूंगा.’ इसके बाद सदन में मांग रखी गई कि धक्का-मुक्की के वीडियो को दिखाया जाए, ताकि साफ हो सके. स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए इस मांग को रिजेक्ट कर दिया. इसके बाद स्पीकर ने दूसरी बार सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित की गई.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031