रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी नए आदेश के तहत प्रदेश के 64 सहायक वन संरक्षकों (SDO और परिक्षेत्र अधिकारियों) का तबादला करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार, विभिन्न वनमंडलों के अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। प्रमुख अधिकारियों में राम कुमार सिदार को कवर्धा परियोजना मंडल का मंडल प्रबंधक, विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी (SDO) बस्तर, श्रीमती अमिता गुप्ता को छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय में उप प्रबंधक, और मनोज कुमार विश्वकर्मा को उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी (धमतरी) बनाया गया है। इसके साथ ही, सुश्री मोना महेश्वरी को दुर्ग वृत्त कार्यालय में संलग्नाधिकारी, सूर्यकांत सोनी को कानन पेण्डारी मिनी जू (बिलासपुर) का नया अधीक्षक और श्रीमती भोमिका श्रीमाली को नंदनवन (रायपुर) का अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
देखे सूची :-
























