जालंधर:  लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर पंजाब में रोष बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में अलग-अलग जिलों में दलित संगठनों की ओर से बंद का आह्वान किया जा रहा है। इसी कड़ी में जालंधर में भी वाल्मीकि और भीम क्रांति सेना ने वीरवार को शहर बंद रखने का ऐलान किया है।

भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने बताया कि वीरवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जालंधर शहर को पूर्ण रूप से बंद रखने का आह्वान किया गया है। उन्होंने लोगों और व्यापारिक संस्थानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। बंद के बावजूद जालंधर से गुजरने वाले हाईवे खुले हैं और वाहनों की आवाजाही जारी है। हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है।

जत्थेबंदियों ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे। विद्यार्थियों की परीक्षाओं को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद से बाहर रखा गया है। इसके अलावा मैडीकल स्टोर और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी जारी रहेंगी। बंद के ऐलान के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। शहर में किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930