कठुआ(लोकेश वर्मा): कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में खैर तस्करों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। बुधवार रात तस्करों को पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। वन कर्मियों ने बताया कि छन चरखड़ी गांव में खैर की लकड़ी की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर तस्करों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

सूचना पर पहुंची थी वन विभाग की टीम

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि छन चरखड़ी इलाके से खैर की लकड़ी की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से इलाके में नाकेबंदी कर तस्करों को घेरने का प्रयास किया। विभाग की टीम को देखते ही तस्करों ने खुद को घिरता पाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

गोलीबारी के बीच तस्करों ने अपने वाहनों को भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान तरनाह (Tarnah) नाला पार करते समय पानी और कीचड़ के कारण तस्करों के दो वाहन वहीं फंस गए। वन विभाग की टीम को पीछा करते देख और वाहनों के निकलने की कोई गुंजाइश न पाकर तस्कर खैर की लकड़ी और दोनों वाहनों को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्करों के दोनों वाहनों और उन पर लदी भारी मात्रा में खैर की अवैध लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ धाराएं जोड़ते हुए उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930