Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है. मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ और सफलता के अवसर मिलेंगे. वहीं सिंह राशि के जातकों को आमदनी के बावजूद बचत पर ध्यान देना होगा. आइए, ज्योतिषाचार्य डॉ. एनके बेरा से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
आज का मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग हैं. जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों का समाधान मिलेगा. सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन संचित धन खर्च हो सकता है.
आज का वृषभ राशिफल
पढ़ाई-लिखाई और चिंतन-मनन में रुचि बढ़ेगी. लाभकारी प्रयास सफल होंगे और लोकप्रियता का विस्तार होगा. धन लाभ के साथ मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. उपहार या पुरस्कार मिलने के योग हैं. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं.
आज का मिथुन राशिफल
रोजगार से जुड़े कामों में व्यस्तता बढ़ेगी. आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और गुप्त विरोधियों की साजिश नाकाम होगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. प्रभावशाली लोगों से मनचाहा सहयोग मिलने की संभावना है. मन प्रसन्न रहेगा.
आज का कर्क राशिफल
अध्ययन और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. भाषण और प्रवचन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. घर के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और मनोकामनाएं पूरी होने के योग हैं.
आज का सिंह राशिफल
आमदनी अच्छी रहने के बावजूद बचत में कमी महसूस हो सकती है. कामकाज की रुकावटें दूर होंगी और बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे. कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन का अवसर मिलेगा. वाहन सुख भी मिल सकता है.
आज का कन्या राशिफल
सरकारी अधिकारियों और उच्च पदों पर बैठे लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा. नई उम्मीदें जागेंगी और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. धैर्य और साहस से काम पूरे होंगे. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है.
आज का तुला राशिफल
मेहनत के दम पर सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों पर खर्च बढ़ सकता है. संतान और भाई-बहनों का सुख मिलेगा. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे.
आज का वृश्चिक राशिफल
अपनी बुद्धि और कौशल से हर जगह प्रशंसा प्राप्त करेंगे. लंबे समय से मन में चल रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. कारोबार में शुभ बदलाव और आर्थिक लाभ के योग हैं. मान-सम्मान बना रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े काम सफल होंगे.
आज का धनु राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं.
आज का मकर राशिफल
रहन-सहन, खानपान और निवास से जुड़ा सुख मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं. सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा. लंबे समय से अटकी रकम वापस मिलने के योग हैं.
आज का कुंभ राशिफल
स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी. आमदनी के नए अवसर मिल सकते हैं. नए लोगों से परिचय बढ़ेगा. माता-पिता और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होगी. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं.
आज का मीन राशिफल
आज अपने काम पर पूरा ध्यान दें. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा पाने का अवसर मिल सकता है. आपके धैर्य और समझदारी से परिवार का कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. घर के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च बढ़ सकता है.
आज का पंचांग 3 नवंबर 2026, मंगलवार
- दिन: मंगलवार
- मास: कार्तिक
- पक्ष: कृष्ण पक्ष
- तिथि: नवमी सुबह 11:55 बजे तक, इसके बाद दशमी
- नक्षत्र: मघा 4 नवंबर को सुबह 3:26 बजे तक, इसके बाद पूर्व फाल्गुनी
- योग: शुक्ल सुबह 9:54 बजे तक, इसके बाद ब्रह्म योग
- करण: गर सुबह 11:54 बजे तक, वणिज रात 11:25 बजे तक, इसके बाद विष्टि (भद्रा)
- विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थि संवत्सर)
- शक संवत: 1948 (पराभव संवत्सर)
(Disclaimer): इस लेख/समाचार में दी गई धार्मिक, आध्यात्मिक या सांस्कृतिक जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। किसी भी धार्मिक कृत्य या व्याख्या को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञों या शास्त्रों का परामर्श अवश्य लें।



















